फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   You can do courses in hybrid and online mode from DTU

Delhi News: डीटीयू से हाइब्रिड और ऑनलाइन मोड में कर सकेंगे कोर्सेज

Sun, 13 Jul 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
You can do courses in hybrid and online mode from DTU
डीटीयू से हाइब्रिड और ऑनलाइन मोड में कर सकेंगे कोर्सेज
विज्ञापन

-कार्यक्रमों के संचालन के लिए एजेंसी चयन को लेकर निविदा की जारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयय (डीटीयू) हाइब्रिड और ऑनलाइन मोड में शॉर्ट/मीडियम/लॉन्ग टर्म अवधि वाले सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की योजना तैयार कर रहा है। यह कार्यक्रम डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, पब्लिक पॉलिसी, एचआर मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एनवायरमेंट, फाइनेंस एंड अकाउटिंग, एआई एंड इंर्फोमेशन सिस्टम इन बिजनेस, मार्केटिंग, मैनेजमेंट कम्युनिकेशन सहित दूसरे क्षेत्रों से संबंधित होंगे।

कार्यक्रमों के संचालन के लिए डीटीयू ने एजेंसी के चयन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में निविदा भी जारी कर दी गई है। डीटीयू के डिजिटल एजुकेशन डीन प्रो. एस इंदु ने बताया, यह कार्यक्रम कामकाजी लोगों, छात्रों और दूसरे संस्थानों के शिक्षकों के लिए होंगे। कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में यह परियोजना तैयार की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम है। जिससे हर किसी को एक क्लिक पर शिक्षा उपलब्ध हो सकें। दूर-दराज के क्षेत्र में रहने वाले छात्र भी इसका लाभ ले सकें।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम छात्रों को ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में पढ़ने को मिलेंगे। अभी फिलहाल छह महीने के सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिसकी कक्षाएं रविवार को आयोजित होंगी। भविष्य में ऑनलाइन मोड में एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स पढ़ाने को भी मसौदा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा क्वांटम सिक्योरिटी, रिन्यूएबल एनर्जी, बिजनेस एचआर सहित कई दूसरे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीटीयू अपने कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों के लिए एजेंसी की सेवा लेगा। एजेंसी के चयन को लेकर निविदा जारी कर दी गई है। एजेंसी कार्यक्रम को लागू करने से लेकर, परीक्षा का आयोजन, छात्रों का नामांकन, मार्केटिंग, दाखिला सहित दूसरी सुविधाओं को सुनिश्चित करेगी। उम्मीद है कि इस परियोजना के छात्रों और कामकाजी लोगों के बीच सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। दूर-दराज से भी अलग-अलग कार्यक्रम की पढ़ाई करने के लिए छात्र जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed