{"_id":"5f64ffaa8ebc3e9d9a72163f","slug":"wrong-map-case-aap-said-bjp-leaders-and-officials-should-be-tried-for-treason-ashram-news-noi5371158120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत नक्शा मामला : आप ने कहा, भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर हो देशद्रोह का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत नक्शा मामला : आप ने कहा, भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर हो देशद्रोह का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी की ऑनलाइन कक्षा-4 में देश का गलत मानचित्र दिखाए जाने पर सख्त एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि एमसीडी शासित भाजपा ने वह कर दिखाया, जिसे पाकिस्तान वर्षों से करने की कोशिश कर रहा है। तत्काल प्रभाव से सभी किताबों को वापस लिया जाए और इस मामले से जुड़े भाजपा नेताओं व अधिकारियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।
आप नेता दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा शासित एमसीडी ने देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया है। यह बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। पाकिस्तान कभी भारत की सुरक्षा और उसके मानचित्र के साथ खिलवाड़ करता है, तो कभी चीन औच्छी हरकत करता है, लेकिन देश के सैनिक सीमाओं पर डटे रहते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब भाजपा शासित एमसीडी ने उनकी साजिशों को सही करके दिखा दिया है। एमसीडी के कक्षा-4 की किताबों में जो मानचित्र दिखाया गया है, वह वही है, जो पाकिस्तान व चीन वर्षों से दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
पाठक ने सवाल किया कि ऐसे कैसे हो सकता है कि कक्षा में बच्चों को गलत नक्शा दिया जा रहा है। एक शिक्षा समिति होती है, जिसकी स्वीकृति के बाद ही बच्चों तक किताबें पहुंचती हैं, लेकिन शिक्षा समिति में भाजपा नेता बैठे हुए हैं। एमसीडी के अंदर मेयर होते हैं, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य होते हैं। किसी ने भी गलत नक्शे पर ध्यान ही नहीं दिया। पाठक की मांग है कि इन किताबों को तत्काल वापस लिया जाए और लापरवाही बरतने वाले भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया जाए।