Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   World Urdu Day on November 9

Delhi News: विश्व उर्दू दिवस 9 नवंबर को

Sat, 07 Nov 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
World Urdu Day on November 9
पूर्वी दिल्ली। उर्दू सिर्फ जुबां नहीं, बल्कि देश की साझा तहजीब और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। शायरी, साहित्य और पत्रकारिता से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक इस भाषा ने समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे का संदेश देने में अपनी भूमिका निभाई है। इसी विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से 9 नवंबर को विश्व उर्दू दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर चौहान बांगर वार्ड की निगम पार्षद शगुफ्ता चौधरी जुबैर को उर्दू भाषा के प्रचार और भाषा की सेवा में योगदान के लिए अल्लामा इकबाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टर सैयद अहमद खान ने बताया कि उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस की ओर से आयोजित सम्मान समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। यह आयोजन मशहूर शायर अल्लामा मोहम्मद इकबाल की जयंती के अवसर पर किया जाता है। आयोजकों का उद्देश्य उर्दू भाषा की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने के साथ इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। उर्दू ने हमेशा अलग-अलग धर्मों और समुदायों के बीच प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed