फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Women's kabaddi match on 18th at Ghazipur border

किसान आंदोलनः गाजीपुर बॉर्डर पर 18 को महिलाओं का कबड्डी मैच

Sat, 16 Jan 2021 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jan 2021 05:38 AM IST
विज्ञापन
Women's kabaddi match on 18th at Ghazipur border
गाजीपुर बॉर्डर... - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान 18 जनवरी को महिला किसान संकल्प दिवस मनाएंगे। इस मौक पर गाजीपुर बॉर्डर पर महिला कबड्डी मैच का आयोजन कराने की तैयारी है जिसमें दिल्ली, हरियाणा व यूपी की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को इनामी राशि भी प्रदान की जाएगी, जल्द इनामी राशि की घोषणा की जाएगी। गाजीपुर आंदोलन समिति ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


गाजीपुर किसान आंदोलन समिति के सदस्य जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि इस आंदोलन में भी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया है। वह प्रत्येक मोर्चे पर अब भी मजबूती के साथ डटी हुई हैं। देश के कोने-कोने से किसान आंदोलन के मंच पर आकर तमाम महिला कलाकारों ने अपना समर्थन पेश किया है। 
विज्ञापन

सामाजिक व राजैनितक संगठनों से नाता रखने वाली महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अब महिला खिलाड़ियों ने किसान आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की है। महिला किसान संकल्प दिवस के मौके पर नियमित खिलाड़ियों के सथ आम युवा महिलाएं भी कबड्डी मैच खेलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानना आवश्यक है कि हरियाणा और पंजाब के पुरुष किसान जहां आंदोलन में शामिल हैं तो इस समय खेती-बाड़ी का काम महिलाओं ने संभाल रखा है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जींद के सदस्य रामराजी ढुल ने कहा कि 23 जनवरी को वो सभी महिलाएं भी दिल्ली की सीमाओं पर मौजूद रहेंगी। 26 जनवरी को इनमें से अधिकतर महिलाएं ट्रैक्टर परेड की अगुवाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed