Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman who lost her leg in an accident awarded Rs 2.55 crore compensation by tribunal

Delhi News: हादसे में पैर गंवाया, ट्रिब्यूनल ने महिला को दिलाया 2.55 करोड़ मुआवजा

Thu, 05 Nov 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Woman who lost her leg in an accident awarded Rs 2.55 crore compensation by tribunal
कारोबार बंद होने से कमाई का 100 फीसदी नुकसान माना
विज्ञापन

बीमा कंपनी को नौ प्रतिशत ब्याज के साथ रकम देने का निर्देश



अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सड़क हादसे में बायां पैर गंवाने वाली 26 वर्षीय महिला को मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल ने 2.55 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। महिला ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ट्रिब्यूनल ने माना कि हादसे के बाद महिला की काम करने और कमाई करने की क्षमता पूरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में बीमा कंपनी को 22 फरवरी 2025 से नौ प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ 30 दिनों के भीतर मुआवजे की रकम देने का निर्देश दिया गया है।

यह हादसा पांच नवंबर 2024 को पीरागढ़ी चौक पर हुआ था। रीना दो साल के बेटे के साथ स्कूटर पर पीछे बैठी थी। इसी दौरान ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया रीना के बाएं पैर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों को उसका पैर काटना पड़ा। तीन सर्जरी भी हुईं। मामले की सुनवाई पीठासीन अधिकारी गुंजन गुप्ता ने की। ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा कि महिला के पैर की दिव्यांगता 80 फीसदी प्रमाणित हुई थी, लेकिन हादसे के बाद उसे अपना कारोबार बंद करना पड़ा। इस कारण उसकी कमाई करने की क्षमता का नुकसान 100 फीसदी माना गया। ट्रिब्यूनल के अनुसार, अब महिला पहले की तरह अपना जीवन नहीं जी पाएगी।
विज्ञापन



बीमा कंपनी की दलीलें खारिज
सुनवाई के दौरान नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने हादसे के लिए स्कूटर सवार को जिम्मेदार ठहराया। कंपनी ने यह भी कहा कि महिला ने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर महिला की गवाही को किसी ने चुनौती नहीं दी। वहीं, ट्रक चालक और मालिक महिंदर सिंह के पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed