{"_id":"5f25b42b8ebc3e7e52481e18","slug":"woman-duped-of-rs-one-lack-on-the-pretext-of-bill-concession-ashram-news-noi5272246148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल माफ कराने के नाम पर महिला से एक लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल माफ कराने के नाम पर महिला से एक लाख की ठगी
विज्ञापन
नई दिल्ली। गीता कालोनी इलाके में एक युवक ने खुद को बिजली कंपनी बीएसईएस का रिकवरी मैन बताकर बकाया बिल माफ करने के नाम पर एक महिला ग्राहक से एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। मुनव्वर नाम की महिला अपने पति के साथ शास्त्री नगर में रहती है। उसने गीता कालोनी थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2018 में उनके बिजली कनेक्शन पर ब्याज समेत एक लाख 58 हजार रुपये बकाया था। एक दिन उसके घर पर यासीन नाम का शख्स आया और खुद को बिजली कंपनी का कर्मचारी बताकर कंपनी से समझौता कराकर बकाया माफ करवाने की बात कही। इसके एवज में उसने महिला से एक लाख रुपये ले लिए।
इसके कुछ दिन बात यासीन फिर से महिला के घर आया और उसे एक रसीद देकर बताया कि उसका बकाया माफ हो गया है। जल्द ही उसे एनओसी मिल जाएगी। 11 महीने बाद महिला को बिजली कंपनी की ओर से दो पत्र मिले जिनमें बकाया खत्म नहीं होने की बात लिखी थी। पीड़ित महिला रसीद लेकर बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंची तो अधिकारियों ने बताया कि रसीद फर्जी है।