फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman doctor commits suicide in shock of mother's death in delhi

दिल्ली : मां की मौत के सदमे में महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, सर्जिकल ब्लेड से काट ली जांघ की नस

Mon, 31 Jan 2022 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 03:28 AM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर में मां का इलाज करने लंदन से दिल्ली आई थीं। डॉक्टर मेघा अविवाहित थीं।

विज्ञापन
Woman doctor commits suicide in shock of mother's death in delhi
demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मां की मौत से सदम में आकर एक डॉक्टर बेटी ने शनिवार को सर्जिकल ब्लेड से जांघ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। वह मां का इलाज करने पिछले साल लंदन से भारत आई थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेघा कायल (40) लंदन में न्यूरो व मेडिसन की डॉक्टर थीं। वह कोरोना की दूसरी लहर में मां का इलाज करने लंदन से दिल्ली में मजिस्द मोठ के फेज-1 के एच-4 आई थी। मेघा अविवाहित थी। गत 27 जनवरी को उनकी मां की स्वाभाविक मौत हो गई।
विज्ञापन


वह इसका सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और गुमसुम रहने लगी। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस को शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपोलो अस्पताल से मेघा को घायलावस्था में भर्ती कराने व बाद में मौत होने की सूचना मिली। मेघा ने अपनी दाएं पैर की जांघ की नस काट ली थी और अधिक खून बह जाने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को कैंसर, भाई की भी हो चुकी है मौत
मेघा के पिता को कैंसर है और भाई की भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। परिवार में अब भाभी और एक भतीजी बची हैं। सुसाइड नोट में मेघा ने लिखा है कि मां की मौत का सदमा सहन नहीं कर पा रही है और अब अपनी मम्मी के पास जा रही है। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed