फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   With the money of online fraud bought mobile, nabbed

ऑनलाइन ठगी के पैसे से मोबाइल खरीदने वाला गिरफ्त में

Wed, 03 Mar 2021 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
With the money of online fraud bought mobile, nabbed
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले तुषार त्यागी को मंडावली से गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन ठगी के रुपयों से क्रोमा के कूपन खरीदता और इसके बाद उनसे मोबाइल। फिर वह मोबाइल बाजार में बेचकर रुपये बना लेता था। उसके पास से नौ आईफोन और पांच स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। उसके साथी फरार हैं।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मालवीय नगर निवासी वकील शादाब खान ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। वकील ने बताया था कि उन्हें आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए एक वेब लिंक मैसेज मिला। उस पर क्लिक कर अपनी जानकारी डाली तो कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकल गए।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह की देखरेख में एसआई अनिल राठौड़ व हवलदार ललित की टीम को जांच में पता चला कि वकील के खाते से निकाले गए रुपये पहले पेटीएम अकाउंट में गए हैं। इसके बाद इनसे क्रोमा स्टोर से कूपन खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने इसके बाद राजस्थान स्थित क्रोमा स्टोर से कूपन इस्तेमाल करने वाले की जानकारी ली और तुषार त्यागी को गिरफ्तार किया। 12वीं पास तुषार ने बताया कि पबजी गेम खेलने के दौरान उसकी शुभम नामक युवक से मुलाकात हुई थी। शुभम ने उसे क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगी करना सिखाया। शुभम उससे 20 फीसदी कमीशन लेता था। आरोपी क्रोमा से कूपन लेकर उनके मोबाइल खरीदता था और फिर इन्हें बाजार में बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed