फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   With the intention of theft, a young man who entered the house under construction was beaten to death in delhi

Delhi Crime : चोरी की नीयत से निर्माणाधीन मकान में घुसे युवक की पीट-पीट कर हत्या, चाकूबाजी में एक और मौत

Sat, 18 Jun 2022 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 04:17 AM IST
विज्ञापन
With the intention of theft, a young man who entered the house under construction was beaten to death in delhi
फाइल फोटो

बेगमपुर इलाके में चोरी की नीयत से निर्माणाधीन मकान में घुसे एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। अचेत होने के बाद आरोपियों ने उसे मकान के बाहर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निर्माणाधीन मकान के गार्ड से पूछताछ में हत्या और सबूत छुपाने का मामला सामने आया और पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर, उसके बेटे, दो रिश्तेदार और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मंगोलपुरी निवासी संजय के रूप में हुई।  रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि आरोपियों को पहचान मकान मालिक शमशेर सिंह (57), उसका बेटा रमन (29), रिश्तेदार कुलविंदर सिंह (52), रायमन सिंह (24) और गार्ड तौसिफ खान के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार सुबह सवा सात बजे पुलिस को सूचना मिली की दीप विहार में एक युवक का शव अचेत अवस्था में पड़ा है। 
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन के दौरान निर्माणाधीन मकान में खून के धब्बे दिखे। पुलिस ने गार्ड तौसिफ और उसकी पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तौसिफ ने बताया कि युवक को मकान मालिक शमशेर उसके बेटे और दो रिश्तेदारों ने पीट पीट कर हत्या की है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल टकराने पर विवाद, एक की गई जान 

जहांगीरपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात बच्चों की साइकिल टकराने की बात पर दो परिवार आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। 


पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब पौने 11 बजे जहांगीरपुरी ई ब्लॉक में दो पक्षों के बीच झगड़े की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अब्दुल मुतालिफ (42) समेत चार लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया,  जहां डॉक्टरों ने मुतालिफ को मृत घोषित कर दिया।  

पूछताछ में पता चला कि दो नाबालिग लड़कों के बीच साइकिल टकराने की बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। बीच बचाव के दौरान उनके परिजन आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान एक नाबालिग के पिता मुखिया उर्फ मोहम्मद रसाक, भाई मोहम्मद रुतज सहित दो तीन लोगों ने एक नाबालिग की मां शाहिदा खातून, अब्दुल मुतालिफ, शाहिदा के भाई अब्दुल वाहिद और बहन शबनम पर हमला कर दिया। आरोपी मोहम्मद रुताज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य लोग फरार हैं।

टेंट कारोबारी की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार  

उत्तर पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने जीटीबी एन्क्लेव में हुए टेंट कारोबारी की हत्या में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  नंदनगरी इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 3.20 बजे बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन दोनों को दबोच लिया। एक आरोपी ने बताया कि पवन गोयल और उसके भाई प्रवीण से बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। 



आरोपियों की पहचान नंदनगरी निवासी संदीप गुर्जर और विकास के रूप में हुई है। संदीप टीलू गैंग का बदमाश है। 15 जून को जीटीबी एन्क्लेव के जनता फ्लैट्स निवासी टेंट कारोबारी पवन गोयल की ग्रीन फील्ड स्कूल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान 17 जून को पुलिस को बदमाशों के बारे में सूचना मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed