{"_id":"622d260036f67d424e76350d","slug":"wind-blowing-at-high-speed-maximum-temperature-reached-31-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तेज रफ्तार से चली हवा, 31.2 पहुंचा अधिकतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तेज रफ्तार से चली हवा, 31.2 पहुंचा अधिकतम पारा
Sun, 13 Mar 2022 04:30 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 13 Mar 2022 04:30 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 15.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। हवा में नमी का स्तर 34 से 85 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा व तेज धूप खिलेगी।
विज्ञापन
Weather in Delhi NCR
- फोटो : PTI
विस्तार
राजधानी में शनिवार को तेज रफ्तार से हवा चली। हालांकि, दिनभर मौसम साफ रहा। कड़ी धूप की वजह से दिन का पारा सामान्य से दो अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 15.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। हवा में नमी का स्तर 34 से 85 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा व तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
वहीं, अगले दो दिनों में तेज रफ्तार से हवा चलेगी, जिसके बाद आगामी सप्ताह में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।