फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wife robbed in her own house with boyfriend

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही घर में की लूट, पुलिस की छानबीन में खुल गया राज

Wed, 02 Sep 2020 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wife robbed in her own house with boyfriend
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। प्रेमी को घर बुलाकर महिला ने खुद को घायल करवाकर कुर्सी से बंधवा दिया। इसके बाद प्रेमी को सवा दो लाख रुपये और पांच लाख से अधिक के जेवरात दे दिए।

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात से पर्दा उठाकर सोमवार रात 28 वर्षीय महिला व उसके प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू (30) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूटी गई नकदी और जेवरात बरामद कर लिए।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि रविवार को शास्त्री नगर के सराय रोहिल्ला में एक घर में लूटपाट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां महिला शालू (बदला हुआ नाम) कुर्सी से बंधी मिली। महिला ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर हथौड़े से पीटा और घर से कैश व जेवरात ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के 65 वर्षीय पति रमेश की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। वहीं, घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो शालू के बयान पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने हकीकत बता दी।

शालू ने बताया कि 25 दिन पहले ही उसकी रमेश से शादी हुई थी। रमेश की शालू से तीसरी शादी थी। शालू पहले से जितेंद्र नामक शख्स से प्रेम करती थी। शालू की मां रमेश के यहां काम करती थी। मां के कहने पर ही उसने रमेश से मर्जी के खिलाफ शादी की।


शादी के बाद भी वह जितेंद्र से मिलती रही। इसके बाद दोनों ने मिलकर लूट की साजिश रच वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात वाले दिन जितेंद्र उसके घर आया। शालू ने उसे सवा दो लाख रुपये और पांच लाख से अधिक के जेवरात दे दिए। बाद में जितेंद्र से खुद को बंधवाकर घायल भी करवा लिया। पुलिस ने बाद में जितेंद्र को गिरफ्तार कर नकदी और जेवरात बरामद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed