फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Where did the air get worse, IIT will tell

प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कोशिश: दिल्ली में कहां से कितनी खराब हुई हवा, बताएगा आईआईटी कानपुर

Wed, 06 Oct 2021 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 06 Oct 2021 12:27 AM IST
सार

एमओयू के तहत आईआईटी कानपुर की तरफ से पीएम2.5, एनओ2, सीओ2 व कार्बन सहित अन्य वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सुपरसाइट स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन
Where did the air get worse, IIT will tell
दिल्ली में सुबह सवेरे छाई धुंध की चादर - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में वायु प्रदूषण के स्रोत को अब वास्तविक समय में ट्रैक किया जाएगा। इसके आधार पर प्रदूषण प्रबंधन के लिए पूर्वानुमान जारी होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के बीच करार हुआ है। नई तकनीक से पता चलेगा कि दिल्ली की हवा कहां से और कितनी प्रदूषित होती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दिल्ली में प्रदूषण के विभिन्न कारकों की पहचान करने और उनका समाधान करने में काफी मदद मिलेगी। समझौते के तहत आईआईटी-कानपुर की टीम वायु प्रदूषण के संबंध में अध्ययन करेगी। इसकी मदद से दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्रोतों की वास्तविक समय पर पहचान की जाएगी। साथ ही वायु प्रदूषण प्रबंधन के लिए पूर्वानुमान भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


एमओयू के तहत आईआईटी कानपुर की तरफ से पीएम2.5, एनओ2, सीओ2 व कार्बन सहित अन्य वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सुपरसाइट स्थापित की जाएंगी। दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर एक्यूआई को लेकर पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। इसके अलावा, वायु प्रदूषण को लेकर प्रतिदिन, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक डाटा का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। साथ ही दिल्ली में अत्याधुनिक मोबाइल वायु गुणवत्ता प्रयोगशाला विकसित की जाएगी। इसकी मदद से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में साप्ताहिक और प्रतिदिन एक्यूआई की जांच होगी। वहीं, सुपरसाइट और मोबाइल प्रयोगशाला से मिले डाटा का विस्तृत विश्लेषण कर कम समय के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण के स्रोतों पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद
वास्तविक समय परियोजना से दिल्ली में किसी विशेष स्थान पर वायु प्रदूषण में वृद्धि के लिए जिम्मेदार कारकों की पहचान होगी। यह वाहनों, धूल, बायोमास व पराली जलाने और उद्योगों से निकलने वाले धुएं जैसे विभिन्न स्रोतों के वास्तविक समय के प्रभाव को समझने में मदद करेगी। इससे मिलने वाले परिणामों के आधार पर दिल्ली सरकार प्रदूषण के स्रोतों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed