{"_id":"607bbd6a656b4357fc0c78e6","slug":"weekend-curfew-in-delhi-and-sunday-lockdown-in-up-rules-for-delhi-ncr-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लॉकडाउन: दिल्ली से नोएडा या गाजियाबाद जाने वालों पर लागू होंगी ये शर्तें, पढ़कर ही निकलें बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लॉकडाउन: दिल्ली से नोएडा या गाजियाबाद जाने वालों पर लागू होंगी ये शर्तें, पढ़कर ही निकलें बाहर
Sun, 18 Apr 2021 10:45 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:45 AM IST
सार
रविवार को एक तरफ दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू तो दूसरी ओर यूपी में साप्ताहिक लॉकडाउन लागू है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर के लोगों को बाहर निकलने में सबसे ज्यादा भय लग रहा है। दिल्ली से नोएडा या गाजियाबाद जाने वालों के लिए कुछ नियम लागू हैं जिनका पालन न करने पर मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सख्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण लोगों को एक बार फिर से तमाम पाबंदियों के साथ जीना पड़ रहा है। सप्ताहांत में जहां पहले लोग घूमने फिरने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ बाहर निकलते थे, वहीं अब कहीं कर्फ्यू तो कहीं लॉकडाउन लागू है। दिल्ली एनसीआर में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक वीकेंड कर्फ्यू लागू है, तो वहीं उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा असमंजस में दिल्ली एनसीआर के लोग हैं जिन्हें हर रोज दिल्ली-यूपी बॉर्डर पार करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसलिए अगर आज आप किसी भी काम से बाहर निकल रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। हम आपको बता रहे हैं कि रविवार को दिल्ली से गाजियाबाद या नोएडा जाने-आने वालों के लिए क्या शर्तें लागू हैं।
विज्ञापन
- अगर आप किसी विशेष काम से बाहर हैं और दिल्ली यूपी की सीमा पार कर रहे हैं तो आपके पास ठोस कारण होना चाहिए।
- अस्पताल जाने के लिए निकलने वालों को नहीं रोका जाएगा।
- अगर आज आप ट्रेन या हवाई माध्यम से यात्रा करने जा रहे हैं तब भी आपको नहीं रोका जाएगा। आपका टिकट ही पास के रूप में मान्य रहेगा।
- अगर आप किसी परीक्षा के लिए निकले हैं तो एडमिट कार्ड भी पास के रूप में मान्य होगा।
- आवश्यक सेवाओं में शामिल होने के कारण अगर आपके पास दिल्ली का पास है तो वह नोएडा और गाजियाबाद में भी मान्य होगा।
- इसके अलावा अगर आप अकारण ही बाहर हैं तो कड़ी कार्रवाई और चालान का सामना करना पड़ेगा।