फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weekend curfew implemented in Delhi with restrictions, relaxation of essential services including marriage e-pass required

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू: बंदिशों के साथ चलेगी दिल्ली, शादी समेत आवश्यक सेवाओं की रहेगी छूट, ई-पास जरूरी

Fri, 16 Apr 2021 11:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 11:22 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। सोमवार सुबह पांच बजे तक दिल्लीवालों पर बंदिशें लागू रहेंगी। इस बीच जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा बाकी पूरी दिल्ली अपने घरों में कैद होगी।

विज्ञापन
Weekend curfew implemented in Delhi with restrictions, relaxation of essential services including marriage e-pass required
कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। सोमवार सुबह पांच बजे तक दिल्लीवालों पर बंदिशें लागू रहेंगी। इस बीच जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा बाकी पूरी दिल्ली अपने घरों में कैद होगी। अगर किसी को बेहद जरूरी काम से बाहर निकलना हुआ तो वह ई-पास बनवा सकता है। बगैर ई-पास के मेट्रो व बस पर कोई सवारी नहीं कर सकेगा। 

विज्ञापन


इस बीच अगर कोई छात्र परीक्षा देने के लिए निकल रहा है तो उसे पास वैध प्रवेश पत्र रखना होगा। खास बात यह कि नाईट कर्फ्यू के लिए बना ई-पास ही सप्ताहांत कर्फ्यू के लिए भी मान्य होगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से शुक्रवार को जारी दिशा-निर्देश में यह कहा गया है कि अगर कोई छात्र प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए बाहर निकल रहा है तो उसको वैध प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र तक जाने की इजाजत दी जाए। 
विज्ञापन


साथ ही परीक्षा के काम में लगे कर्मियों को भी न रोका जाए। इससे रविवार को होने वाली यूपीएससी की एनडीए की परीक्षा के प्रतियोगियों को बड़ी राहत मिल गई है। शुक्रवार दिशा-निर्देश जाने होने से पहले तक छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ डीडीएमए के एक अन्य आदेश में कहा गया है कि अगर जरूरी सेवाओं के लिए किसी ने नाइट कर्फ्यू के लिए ई-पास जारी करवाया है तो उसे दूसरा ई-पास लेने की जरूरत नहीं होगी। सप्ताहांत कर्फ्यू में इसी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे इन सेवाओं से जुड़े लोगों को दिक्क्त नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो व डीटीसी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि वही लोग परिवहन सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनके पास वैध पहचान पत्र या ई-पास है। इसके अलावा किसी को सवारी नहीं करने दी जाएगी। कर्फ्यू के दौरान यात्रियों की संख्या कम होने की आशंका को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं का अंतराल बढ़ा दिया है।


गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला दिल्ली सरकार ने किया है। अभी यह शुक्रवार शाम दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक इसी सप्ताह के लिए होगा। जरूरत पड़ने पर अगले सप्ताह के अंत में भी इसे लगाया जा सकता है। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वह इसका पालन करें। बेहद जरूरी होने पर ही वह घर से निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed