फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather pleasant in Delhi, maximum temperature is lowest in 10 years

मानसून मेहरबान : दिल्ली में मौसम सुहाना, अधिकतम तापमान 10 साल में सबसे कम

Thu, 29 Jul 2021 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Jul 2021 05:30 AM IST
सार

  • बुधवार को लगातार बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट
  • रिज मौसम केंद्र पर सर्वाधिक 32.6 मिमी बारिश दर्ज की गई

विज्ञापन
Weather pleasant in Delhi, maximum temperature is lowest in 10 years
बरसात का मजा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को जारी रहा। सुबह तेज बारिश होने केबाद दोपहर चार बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस कारण मौसम सुहावना बना रहा। सर्वाधिक 32.6 मिमी बारिश रिज मौसम केंद्र पर हुई। पालम में 26.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


दिन भर रुक-रुक के होती रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मानसून केकारण एक अगस्त तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश की आंशका जताते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया था। बुधवार को दिन भर रूक रुक के हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होती रही। सफदरजंग मौसम केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.4 मिमी व सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 4.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2011 से अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान
बारिश होते रहने के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह वर्ष 2011 से अब तक 28 जुलाई का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो रडिग्री लुढ़क कर 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना जताई है।

मालूम हो कि दिल्ली में इस महीने में मंगलवार तक 386.3 मिमी बारिश हुई थी। यह वर्ष 2003 के बाद से जुलाई में हुई सबसे अधिक बारिश है। दिल्ली में बीते साल 236.9 मिमी, 2019 में 199.2 मिमी और 2018 में 286.2 मिमी बारिश हुई थी। 2013 में दिल्ली में 340.5 मिमी बारिश हुई थी। 


अफसर सड़कों पर उतरे, रेडक्रॉस रोड पर नहीं लगा जाम 
सुनहरी मस्जिद से लेकर रेसक्रॉस रोड पर बुधवार को जाम नहीं लगा। सुनहरी मस्जिद से लेकर रेडक्रॉस रोड पर बुधवार को बसों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। सुनहरी मस्जिद, रेडक्रॉस रोड व राजेन्द्र प्रसाद गोलचक्कर पिछले काफी दिनों से जबरदस्त जाम लग रहा था। दिल्ली के कार्यवाहक पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने ट्वीट कर इस मामले में अपने ही पुलिस पर सवाल उठाया था। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से भी जाम को लेकर दिल्ली के कार्यवाहक पुलिस आयुक्त को बोला गया था। 

सुनहरी मस्जिद से लेकर रेडक्रॉस रोड पर बुधवार को बिल्कुल जाम नहीं था और वाहन दौड़ते हुए दिखाई दिए। रेडक्रॉस रोड पर भी ट्रैफिक सामान्य था। बुधवार को पूरी नहीं दिल्ली में भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी व थाना पुलिस तैनात दिखाई दी। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त स्तर के पुलिस अधिकारी इलाके में गश्त करते हुए दिखाई दिए। विशेष पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर भी नई दिल्ली में गश्त करते हुए दिखाई दिए। 



विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि संसद के पास नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इस कारण वाहनों के लिए एक ही लेन बची है। दूसरा कल डीटीसी की बस खराब हो गई थी। बस की बैटरी खराब होने से बस बीच सड़क पर रूक गई थी। इस कारण रेडक्रॉस रोड, रफी मार्ग व संसद के आसपास जाम लग गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार से संसद के पास से, राजेन्द्र प्रसाद रोड, सुनहरी मस्जिद आदि मार्गों पर बसों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इस कारण बुधवार को जाम देखने को नहीं मिला। हालांकि बुधवार को पूरी नहीं दिल्ली में कम ही जाम देखने को मिला। सभी जगह काफी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए हुए थे। अकबर रोड व इंडिया गेट पर सुबह के साथ जाम था, हालांकि वाहन चलते रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed