{"_id":"614caa848ebc3e01f86c6cf2","slug":"weather-forecast-rain-in-delhi-ncr-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरज के बरसे बदरा : दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, बारिश के लिए आज भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरज के बरसे बदरा : दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, बारिश के लिए आज भी अलर्ट
Fri, 24 Sep 2021 05:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 05:15 AM IST
सार
पिछले कई दिनों से बादलों की आंख मिचौली चल रही थी। गुरुवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : ani
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है। कल बारिश का इंतजार रात को खत्म हुआ और कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। फिर धीमी बारिश का सिलसिला देर तक चलता रहा। मौसम विभाग ने आज के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विदाई की ओर मानसून
पिछले कई दिनों से बादलों की आंख मिचौली चल रही थी। गुरुवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई की ओर है। जाते-जाते लोगों को बारिश ने भिगो दिया।
विज्ञापन
अगले तीन दिनों के लिए जारी किया गया है ग्रीन और यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर वासियों को सप्ताह भर तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ग्रीन व यलो अलर्ट के साथ बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच धूप के कड़े तेवर भी झेलने पड़ सकते हैं। साथ ही उमस से भी बुरा हाल रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 66 से 89 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिनभर बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा और कभी धूप व कभी छांव का अहसास बना रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बारिश की अधिक संभावना है।