फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather forecast of delhi it may rain in this week

बारिश होने की उम्मीद: दिल्ली में इस हफ्ते बादलों से घिरा रहेगा आसमान, लेकिन कम नहीं होगी गर्मी

Tue, 04 May 2021 12:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 May 2021 12:39 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में इस पूरे हफ्ते आसमान बादलों से घिरे रहने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती हुई धूप से राहत मिल सकती है। लेकिन तापमान ज्यों का त्यों बना रह सकता है।

विज्ञापन
weather forecast of delhi it may rain in this week
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में इस पूरे हफ्ते आसमान बादलों से घिरे रहने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती हुई धूप से राहत मिल सकती है। लेकिन तापमान ज्यों का त्यों बना रह सकता है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक आसमान में बादल, इस बीच आंधी और रिमझिम बारिश होने की उम्मीद है। सोमवार को भी आसमान बादलों से ढका हुआ था, लेकिन इसकी वजह से गर्मी में कोई खास कमी नहीं आई थी। दिल्ली में दिन का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह से मंगलवार और बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और किसी भी समय आंधी और आंधी के साथ बूंदा बांदी हो सकती है। जबकि वृहस्पतिवार और शुक्रवार को रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगभग अगले दो दिन भी इसी तरह होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे हफ्ते भले ही आसमान बादलों से घिरा होगा। लेकिन तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बरकरार रहेगा। इसके कारण गर्मी पड़ने में खासा फर्क नजर नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed