{"_id":"628d79cfa07bbc56d722738b","slug":"weather-department-predicts-partly-cloudy-sky-for-next-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: आज से चढ़ेगा पारा छाए रहेंगे बादल, अगले 24 घंटे में धूप के तेवर तल्ख होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: आज से चढ़ेगा पारा छाए रहेंगे बादल, अगले 24 घंटे में धूप के तेवर तल्ख होने के आसार
Wed, 25 May 2022 06:05 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 25 May 2022 06:05 AM IST
सार
विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में धूप के तेवर तल्ख होने के साथ अधिकतम पारा चढ़कर 36 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
बादल..
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में एक दिन पहले हुई बारिश का असर मंगलवार को भी रहा। दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम पारे में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए पारा चढ़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात कम 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ कम 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 55 से 97 फीसदी रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में धूप के तेवर तल्ख होने के साथ अधिकतम पारा चढ़कर 36 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन