फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Water level in Wazirabad barrage started decreasing once again, half of Delhi in grip of drinking water crisis

Delhi Water Crisis: वजीराबाद बैराज में एक बार फिर जलस्तर कम होना शुरू हुआ, आधी दिल्ली पेयजल संकट की चपेट में

Thu, 26 May 2022 09:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 26 May 2022 09:44 PM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा से यमुना नदी में कच्चा पानी छोड़ने में कमी के कारण उसके वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधक संयंत्रों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ये संयंत्र करीब 40 प्रतिशत कम क्षमता से चल रहे है।

विज्ञापन
Water level in Wazirabad barrage started decreasing once again, half of Delhi in grip of drinking water crisis
दिल्ली में जल संकट से जनता परेशान।

विस्तार

दिल्ली के वजीराबाद बैराज में एक बार फिर जलस्तर कम हो गया है। बैराज में गुरुवार को जलस्तर 668.30 फीट दर्ज किया, जबकि बैराज में सोमवार को जलस्तर 667.80 फीट था और मंगलवार को जलस्तर बढ़कर 668.60 फीट हो गया था। बैराज में सामान्य जलस्तर 674.50 फीट है और बैराज में गत 12 मई से जलस्तर कम होने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा से यमुना नदी में कच्चा पानी छोड़ने में कमी के कारण उसके वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधक संयंत्रों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ये संयंत्र करीब 40 प्रतिशत कम क्षमता से चल रहे है। इतना ही नहीं, इन संयंत्रों की चलने की क्षमता गुरुवार को इससे भी कम हो गई। इस कारण शुक्रवार से इन संयंत्रों से जुड़े इलाकों में पेयजल संकट बढ़ने के आसार हो गए हैं।
विज्ञापन


जल बोर्ड के अनुसार बैराज में जलस्तर सामान्य होने तक इन संयंत्रों से जुड़े इलाकों में पेयजल आपर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में नई दिल्ली के तमाम इलाकों समेत सिविल लाइन, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली छावनी और आसपास के क्षेत्र शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मुनक नहर (पश्चिमी यमुना नहर) में भी पानी कम आ रहा है। इस कारण दिल्ली जल बोर्ड के हैदरपुर-एक व दो, नांगलाई, बवाना और द्वारका जल शोधक को पर्याप्त मात्रा में कच्चा पानी नहीं मिल रहा है और वे पूरी क्षमता से नहीं चल रहे हैं। इन संयंत्रों में करीब 20 प्रतिशत पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

लिहाजा रोहिणी, पीतमपुरा, मंगोलपुर कलां, रिठाला, पीरागढ़ी, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, जनकपुरी, मायापुरी, मोती नगर, कीर्ति नगर, विकासपुरी, उत्तम नगर, मटियाला, पालम, द्वारका, नजफगढ़, नांगलोई, मुंडका, कराला, कंझावला, घेवरा, कुतुबगढ़, बेगमपुर, पूठकलां, बवाना, किराड़ी, निठारी, दरियापुर कलां, माजरा डबास, बाजीतपुर, औचंदी, कटेवड़ा, पंजाब खोड़, जौंती आदि इलाकों में पेयजल संकट बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed