फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   was prevented from openly sneezing, was stabbed to death

खुलेआम लघुशंका करने से रोका था, चाकू घोंप कर दी हत्या

Thu, 25 Nov 2021 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
was prevented from openly sneezing, was stabbed to death
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में एक शादी समारोह में खुलेआम लघुशंका करने का विरोध करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त हेमंत कुुमार (25) के रूप में हुई है। दरअसल 17 नवंबर को एक शादी समारोह में आरोपी खुलेआम भीड़ में लघुशंका कर रहा था। हेमंत व उसके दोस्त निखिल ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन

इसी बात पर आरोपी ध्रुव व उसके साथियों से इनका झगड़ा हो गया था। बुधवार सुबह उसका बदला लेने की नियत से आरोपी ने हेमंत पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुुधवार शाम आरोपी ध्रुव (20) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हेमंत परिवार के साथ सी-ब्लॉक, टैगोर गार्डन, राजौरी गार्डन में रहता था। इसके परिवार में पिता विनोद कुमार, मां और एक छोटा भाई है। हेमंत के पिता विनोद आजादपुर मंडी में काम करते हैं जबकि वह खुद खाना सप्लाई करने वाली निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था। बुुधवार सुबह करीब 4.30 बजे वह घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद हेमंत के दोस्त निखिल ने कॉल कर उसे चाय पीने की बात कर बुला लिया। चाय की दुकान पर अचानक ध्रुव व उसके दोस्त पहुंच गए। आरोप है कि निखिल तो वहां से भाग गया। आरोपियों ने हेमंत की जांघों और सीने में चाकू से वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी ध्रुव से पूछताछ कर रही है। वहीं हेमंत के पिता ने निखिल पर भी शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed