फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vijay Goyal and Dilip Pandey clashed

जनसंवाद में भिड़े विजय गोयल व दिलीप पांडेय

Sat, 31 Aug 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vijay Goyal and Dilip Pandey clashed
जनसंवाद में भिड़े विजय गोयल व दिलीप पांडेय
विज्ञापन

नई दिल्ली। भाजपा सांसद विजय गोयल और आप नेता दिलीप पांडेय शुक्रवार को मुखर्जी नगर इलाके में अपने समर्थकों संग जनसंवाद कार्यक्रम में एक-दूसरे से भिड़ गए। इस मौके पर दोनों तरफ से धक्कामुक्की हुई। दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ ज्यादती करने का आरोप लगाया। साथ ही उनके समर्थकों ने मुखर्जी नगर थाने में शिकायत भी दी है।
शुक्रवार सुबह विजय गोयल आरडब्ल्यूए की फेडरेशन यूनाइटेड रेजीडेंट ऑफ दिल्ली के जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसमें गोयल पानी के बकाए व बिजली बिल की माफी पर दिल्ली सरकार पर निशाना साध रहे थे। थोड़ी देर बाद मौके पर आप के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर कार्यक्रम में उनके समर्थक भी पहुंच गए। विजय गोयल के संबोधन के बाद मंच के बगल में खड़े दिलीप पांडेय ने सवाल पूछना चाहा। इससे कार्यक्रम में गहमागहमी हो गई। धीरे-धीरे दोनों तरफ से तू-तू मैं-मैं होने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने कुर्सी पर खड़े दिलीप पांडेय का धक्का दिया। इससे दिलीप पांडेय के समर्थक भी भड़क गए। मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में दोनों नेताओं के समर्थकों ने मुखर्जी नगर थाने में एक-दूसरे पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में 7 में से 5 उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने के बाद हताशा और निराशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कभी बिजली तो कभी पानी के बिलों को माफ करके वोट बटोरना चाहते हैं। शुक्रवार को मुखर्जी नगर में इस बारे में सभा बुलाई गई थी। केजरीवाल के गुंडों ने इसमें हंगामा किया। बाद में उनको भगा दिया गया। मामले में आरडब्ल्यूए की तरफ से मुखर्जी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता
विजय गोयल के जनसंवाद कार्यक्रम में यह बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा दिल्ली की जनता के विरोध में खड़ी हुई है। विजय गोयल खुद ट्वीट करके आम लोगों को संवाद के लिए बुलाया था। लेकिन जब हम वहां पहुंचे और जनहित के मुद्दों पर उनसे सवाल किया तो उनके पास किसी भी सवाल का जवाब नहीं था। उलटे उनके समर्थक हंगामा करने लगे और हमारे साथ धक्कामुक्की की। इसकी शिकायत मुखर्जी नगर थाने में की गई है।

-दिलीप पांडेय, वरिष्ठ आप नेता
आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद विजय गोयल के साथियों ने दिलीप पांडेय के साथ धक्कामुक्की व बदतमीजी की। साथ ही पुलिस को बुलाकर दिलीप पांडे को वहां से भगाने का आदेश दिया गया। लोकतांत्रिक देश में गोयल का यह कृत्य निंदनीय है। इस बारे में उनको दिलीप पांडेय से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही जनहित से जुड़े सवालों का वह जवाब भी दें।
-संजय सिंह, आप सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed