फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vidhansabha speaker Ram Niwas Goel cheated by youth as plasma donor

प्लाज्मा डोनर बनकर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को युवक ने ठगा, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Tue, 23 Jun 2020 02:31 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Vidhansabha speaker Ram Niwas Goel cheated by youth as plasma donor
ram niwas goel
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने ठगी की शिकायत उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। इसकी पहचान पुल प्रह्लादपुर निवासी अब्दुल करीम राणा उर्फ राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपी ने खुद को आरएमएल अस्पताल का डॉक्टर बताकर प्लाज्मा दान करने के नाम पर गोयल से कैब के किराए के नाम पर 950 रुपये ठग लिये थे।
विज्ञापन


 

दरअसल विधानसभा अध्यक्ष के एक जानकार को ऐसे किसी शख्स का प्लाज्मा चाहिए था जो कोरोना से ठीक होकर लौटा हो। इसके लिए गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी छोड़ दी। गोयल के भतीजे के जरिये उनको राहुल ठाकुर नामक शख्स का नंबर मिला, जिससे संपर्क करने के बाद उसने कैब किराए के नाम पर ठगी की। उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सिविल लाइन थाना पुलिस को 950 रुपये ठगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। अपनी शिकायत में विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया।

पिछले दिनों उनके भतीजे पुनीत अग्रवाल को अपने ससुर के लिए प्लाज्मा की जरूरत थी। इसके लिए पुनीत ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया के जरिये एक युवक ने पुनीत को कॉल किया और खुद को आरएमएल अस्पताल का डॉक्टर राहुल ठाकुर बताया। आरोपी ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव था। अभी वह ठीक हो चुका है। प्लाज्मा दान की बात चल ही रही थी कि पुनीत के अन्य जानकार से प्लाज्मा का इंतजाम हो गया। पुनीत ने राहुल ठाकुर का धन्यवाद देकर मना कर दिया। इस बीच जब राम निवास गोयल के जानकार को प्लाज्मा की जरूरत पड़ी तो पुनीत ने राहुल का नंबर दे दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राम निवास गोयल ने खुद राहुल ठाकुर से बात की। उसने प्लाज्मा देने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचने की बात की, लेकिन उससे पहले राहुल ने कहा कि उसके गूगल पे खाते में कैब के 450 रुपये डाल दे। राम निवास गोयल ने फौरन रुपये डलवा दिए। आरोपी ने 45 मिनट में पहुंचने की बात की। इसके बाद दोबारा उसका कॉल आया और उसने रुपये न मिलने की बात की। दोबारा उसके खाते में 500 रुपये डाल दिए गए। इसके बाद आरोपी न तो पहुंचा और न ही उसने फोन उठाया। गोयम की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की।

छानबीन के बाद पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी को सोमवार सुबह दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। उसने बताया कि इस समय लोग प्लाज्मा की बड़ी मांग कर रहे हैं। वह कोरोना पीड़ित मरीजों के परिजनों को इसी तरह ठग रहा है। आरोपी ने बताया कि वह दर्जनों लोगों को इसी तरह ठग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed