फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video viral of Gala ghotu gang in Zafarabad

जाफराबाद में गला घोटू गैंग का वीडियो हुआ वायरल...

Mon, 13 Jan 2020 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Video viral of Gala ghotu gang in Zafarabad
क्लिप - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में लोग कितने संवेदनहीन हैं, इसका नमूना जाफराबाद इलाके में देखने को मिला। गला घोंटू गैंग ने दिनदहाड़े एक युवक का गला दबाकर उसे लूट लिया। वारदात एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि वारदात के दौरान लोग सड़क से गुजर रहे हैं। पीड़ित युवक बेहोश पड़ा है। आरोपी भी आराम से फरार हो गए। रविवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो छह जनवरी का बताया जा रहा है। जाफराबाद मेन रोड पर क्रिसेंट पब्लिक स्कूल है। उसके ठीक बराबर वाली गली में हर समय चहल-पहल रहती है। वीडियो में एक युवक गली में पैदल चलता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक पीछे से आए एक आरोपी ने उसका गला पकड़कर उठा लिया। इस बीच दो अन्य युवक वहां पहुंचते हैं। पीड़ित के बेहोश होते ही आरोपी आराम से उसका मोबाइल और कैश लूटकर फरार हो जाते हैं।


सड़क से गुजर रहे लोगों के सामने ही सब कुछ होता है, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता। कुछ देर बाद होश आने पर युवक उठकर वहां से चला जाता है। बताया जा रहा है कि मामले में युवक की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed