{"_id":"692323b5e748688d3e04fda6","slug":"vehicle-thief-arrested-26-two-wheelers-recovered-ashram-news-c-340-1-del1011-113671-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: वाहन चोर गिरफ्तार, 26 दोपहिया वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: वाहन चोर गिरफ्तार, 26 दोपहिया वाहन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी अब तक सैकड़ों वाहनों की कर चुका है चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में शिकायतकर्ता ने न सिर्फ चोरी हुई अपनी स्कूटी बरामद कर ली बल्कि चोरी के वाहनों के जखीरे का भी खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आरोपी नरेंद्र के घर पर दबिश देकर 26 दोपहिया वाहन बरामद कर लिए, जिसमें छह बाइक और 20 स्कूटी शामिल हैं।
पुलिस ने 65 साल के वाहन चोर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी 2016 से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है और अब तक सैकड़ों वाहनों की चोरी कर चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर वाहनों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को निहाल विहार के रहने वाले दीप सिंह ने पुलिस को फोन कर बताया कि सुबह स्कूटी चोरी हो गई थी। जिसकी उसने निहाल विहार थाने में ई-एफआईआर करवाई थी। शिकायत करने के बावजूद वह इलाके में अपनी स्कूटी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी 50 फुटा रोड जसराम स्कूल के पीछे शिव राम पार्क निहाल विहार में खड़ी देखी। उन्होंने बताया कि वहां पर करीब 20 और स्कूटी और बाइक खड़ी थीं। आशंका है कि सभी वाहन चोरी के हैं। सूचना पर थाना प्रभारी शीशपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस बताई गई जगह पर पहुंची। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वहां खड़ी स्कूटी और बाइक नरेंद्र नाम के एक आदमी की है। पुलिस नरेंद्र के घर पहुंची, वह घर पर मौजूद था। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। उसके घर से पुलिस को आठ गाड़ियां और बाहर से 18 गाड़ियां मिलीं। पुलिस ने नरेंद्र को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। उसने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से स्कूटी और बाइक चुराने की बात कबूल की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वाहनों का सत्यापन करने पर 19 वाहनों के चोरी होने की पुष्टि हो गई।