फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   used to steal bikes and sell them to people

बाइक चुराकर औने-पौने दामों में राहगीरों को बेच देता था

Sun, 06 Jun 2021 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
used to steal bikes and sell them to people
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने ऐसे वाहन चोर को दबोचा है जो बाइक चुराकर राहगीरों व पैदल यात्रियों को औने-पौने दामों में बेच देता था। आरोपी बुलट जैसी महंगी बाइक चुराता था। वह जेल से बाहर आते ही फिर से वाहन चोरी करने लग गया था। उसके खिलाफ पहले से चोरी के 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। वह अभी तक 50 से ज्यादा मोटरसाइकिल चुरा चुका है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि वाहन चोरी की वारदात को देखते हुए स्पेशल स्टाफ प्रभारी अतुल त्यागी की देखरेख में एसआई राहुल मालान की विशेष टीम बनाई। इस टीम ने वाहन चोरी की जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो पता लगा कि एक ही शख्स वाहन चोरी कर रहा है। इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की टीम ने स्वामी नगर, मालवीय नगर में घेराबंदी कर संजीव कुमार (22) को पकड़ लिया। आरोपी को कोरोना महामारी की वजह से 15 दिन पहले जमानत मिली थी। जेल से बाहर आते ही वह फिर से वाहन चोरी करने लगा। चोरी की बाइक को राहगीरों को कुछ ही रुपयों में बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed