फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Urban Development Department to monitor biomining on garbage mountains

Delhi News: कूड़े के पहाड़ों पर बायोमाइनिंग की निगरानी करेगा शहरी विकास विभाग

Wed, 05 Nov 2025 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Urban Development Department to monitor biomining on garbage mountains
शहरी विकास मंत्री ने एमसीडी के प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की
विज्ञापन


गाजीपुर और भलस्वा में कूड़े के पहाड़ों का निरीक्षण करेंगे सूद



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
तीनों कूड़े के पहाड़ों पर बायोमाइनिंग की निगरानी खुद दिल्ली शहरी विकास विभाग करेगा, ताकि काम की गति और पारदर्शिता दोनों बढ़े। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद सोमवार को गाजीपुर और बृहस्पतिवार को भलस्वा कूड़े के पहाड़ पर बायोमाइनिंग देखेंगे। बुधवार को सचिवालय में मंत्री की एमसीडी के अधिकारियों के साथ इस पर विस्तृत चर्चा हुई।



एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हर दिन करीब 14,000 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता है। मंत्री ने निर्देश दिया कि कूड़ा अलग करने की प्रक्रिया (सेग्रीगेशन) घर-घर स्तर पर सख्ती से लागू हो, तभी कचरे का सही प्रबंधन होगा। खरीदी गई आधुनिक मशीनें, स्मॉग गन, स्प्रिंकलर और रोड स्वीपिंग मशीनें सड़क पर सक्रिय दिखें। उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए एमसीडी की 28 स्मॉग गन और 167 स्प्रिंकलर मशीनों की कार्यप्रणाली जानी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कर्मचारी डबल शिफ्ट में काम करें, ताकि सड़कों पर धूल और प्रदूषण पर काबू पाया जा सके। इसके अलावा 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों के रूट की रीडिजाइनिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लैंडफिल साइट पर फिर न लगे आग : सूद
मंत्री ने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पिछले साल तीन बार आग लगी, जिसे दोबारा नहीं होने देना है। इसके लिए लैंडफिल स्थलों पर लगी फायर मशीनों का पूरा उपयोग हो। इनकी हर स्थिति की तत्काल रिपोर्ट उन्हें दी जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि भलस्वा, गाजीपुर और ओखला डंप साइट्स पर आग की घटनाएं घटाने के लिए कई कदम उठाए हैं। बरसात छोड़कर हर दिन 20 से 25 हजार टन कचरे की बायोमाइनिंग की जा रही है, जबकि हाल में 30 हजार टन प्रतिदिन की सर्वोच्च बायोमाइनिंग की गई। ओखला साइट पर अब नया कचरा नहीं डाला जा रहा। इससे लैंडफिल में आग की घटनाएं कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंडफिल साइट जांचने खुद जाएंगे
आशीष सूद ने बताया कि वे सोमवार को गाजीपुर और बृहस्पतिवार को भलस्वा कूड़े के पहाड़ का दौरा करेंगे। उन्होंने सभी सफाई मशीनों पर जीपीएस सिस्टम लगाने और उन्हें सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि उनकी निगरानी वास्तविक समय में की जा सके। इस दौरान मंत्री ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और वाहन प्रदूषण नियंत्रण पर संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article