फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UP Election 2022: BJP will contest elections in alliance with Apna Dal, Nishad Party, talk on seat sharing

UP Election 2022: अपना दल, निषाद पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी भाजपा, सीट बंटवारे पर हुई बात

Wed, 19 Jan 2022 06:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 19 Jan 2022 06:40 PM IST
सार

बैठक के बाद अमित शाह ने ट्वीट किया कि जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, यूपी के सहयोगी दल से अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद के साथ बैठक की। उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद राजग के साथ है।

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP will contest elections in alliance with Apna Dal, Nishad Party, talk on seat sharing
सहयोगी दलों के साथ यूपी में गठबंधन पर चर्चा के बाद भाजपा नेतृत्व - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यूपी में सत्तारूढ़ भाजपा और सहयोगी दलों अपना दल व निषाद पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुई बैठक में सीट बंटवारे पर समझौता हो गया। हालांकि सहयोगी दलों को कितनी सीटें मिलने पर सहमति बनी है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बैठक के बाद अमित शाह ने ट्वीट किया, ''आज जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, यूपी के सहयोगी दल से अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद के साथ बैठक की। उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद राजग के साथ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।''
विज्ञापन


अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने कहा, हम सीट बंटवारे पर बहुत जल्द निर्णय लेंगे। मैंने ऐसी कोई संख्या नहीं बताई है। यूपी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिग्गज हुए बैठक में शामिल

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि शामिल हुए।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट किया, ''भाजपा ने आज उ.प्र. के अपने दो महत्वपूर्ण सहयोगी दलों, अपना दल तथा निषाद पार्टी के साथ उ.प्र. चुनाव का गठबंधन किया है। भाजपा गठबंधन दो-तिहाई से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed