फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Union Minister Anurag Thakur launched the first smart app 'My Parking'

अनुराग ठाकुर ने स्मार्ट एप 'माई पार्किंग' का किया लोकार्पण

Fri, 15 Oct 2021 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur launched the first smart app 'My Parking'
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की पहली स्मार्ट एप ‘माई पार्किंग’ का लोकार्पण किया। इसके जरिये उपयोगकर्ताओं को दक्षिणी नगर निगम क्षेत्र की सभी पार्किंग में वाहनों के लिए मौजूद क्षमता, जगहों की उपलब्धता की घर बैठे ही जानकारी मिल सकेगी। इससे लोगों को न तो अधिक इंतजार करना होगा और न ही नकद लेन देन की जरूरत होगी। एप को दक्षिणी निगम ने ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर तैैयार किया है।
विज्ञापन

लोकार्पण के अवसर पर दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सुर्यान, स्थायी समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल बी के ओबेरॉय, आयुक्त ज्ञानेश भारती अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्किंग एप के जरिये नागरिकों को घर बैठे ही पार्किंग स्थल पर पार्किंग की उपलब्धता सहित सभी जानकारियां मिलेंगी। इससे लोगों की सहूलियतें बढ़ेंगी तो पार्किंग का नया अनुभव भी मिलेगा। इस स्मार्ट पार्किंग एप की सहायता से कैशलेस एवं पेपरलेस लेनदेन संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर मुकेश सुर्यान ने कहा कि नागरिकों की तरफ से काफी समय से मांग की जा रही थी। उन्नत तकनीक एवं सूचना माध्यमों के जरिये दक्षिणी निगम के अधिकार क्षेत्र में रहने वालों को एप आधारित पार्किंग व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।

फास्टैग, ई चालान से किया जाएगा एकीकृत
आयुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि वर्तमान में दक्षिणी निगम के सभी 4 क्षेत्रों में 145 पार्किंगों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा 6 बहुस्तरीय एवं 2 ऑटोमेटेड पार्किंग स्थल भी हैं। इस एप से दक्षिणी निगम के पार्किंग स्थलों की कुल क्षमता का आसानी से पता चल सकेगा। अगर जगह नहीं हुई तो दूसरी पार्किंग की भी जानकारी मिल सकेगी। इस एप को वाहन एप, फास्ट-टैग, ई-चालान एवं अन्य सरकारी उपक्रमों के साथ एकीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed