फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Under-17 team reaches national competition for the third consecutive time.

Delhi News: लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंची अंडर-17 टीम

Wed, 07 Oct 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Under-17 team reaches national competition for the third consecutive time.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। राम विहार, कड़कड़डूमा स्थित भारत नेशनल पब्लिक स्कूल की अंडर-17 बालक हैंडबॉल टीम आठ अक्तूबर को कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। टीम सीबीएसई राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। स्कूल की टीम ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।



टीम की कमान कप्तान मनल उनियाल संभालेंगे। वह दिल्ली की ओर से एसजीएफआई प्रतियोगिता में भी खेल चुके हैं। कुरुक्षेत्र प्रतियोगिता के साथ मनल लगातार चौथी बार राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उनके अनुभव से टीम के युवा खिलाड़ियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता से पहले नियमित अभ्यास कर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। स्कूल के स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी की है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया है। टीम बेहतर प्रदर्शन के इरादे से प्रतियोगिता में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed