फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UGC net result next week

यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह

Tue, 02 Jul 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
UGC net result next week
UGC - फोटो : फाइल फोटो

यूजीसी नेट परीक्षा जून 2019 परीक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह (सोमवार से बुधवार के बीच) तक जारी होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी वेबसाइट पर आंसर-की अपलोड कर दी है। परीक्षार्थी आंसर -की के आधार पर बुधवार (3 जुलाई) रात 11:45 बजे तक प्रश्नों के उत्तर को चुनौती दे सकते हैं। 20 जून से 26 जून तक आयोजित दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 9.4 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन


एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, देश के 237 शहरों में 615 परीक्षा केंद्रों पर 81 विषयों में परीक्षा आयोजित हुई थी। 10 शिफ्टों में हुई परीक्षा नए पाठ्यक्रम के तहत ली गई थी। इसमें दो पेपर थे, जो 180 अंक थे। पेपर एक 100 अंक का था, जिसमें 50 प्रश्न पूछे गए, जबकि पेपर दो 200 अंक का था। इसमें 100 प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्नों के उत्तर देने अनिवार्य थे। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। गौरतलब है कि नकल पर रोक लगाने के लिए प्रति शिफ्ट 3800 जैमर का प्रयोग किया गया था। सभी केंद्रों की सीसीटीवी से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी मुख्यालय से लाइव मॉनिटरिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed