फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two sharpshooters who opened fire at property dealer house were shot in legs during an encounter in delhi

मुठभेड़ में दबोचे गए शार्पशूटर: दोनों के पैरों में लगी गोली, प्रॉपर्टी डीलर के घर पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 20 Jul 2026 08:11 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 20 Jul 2026 08:11 AM IST
सार

दिल्ली के आउटर जिले में स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उनके पैरों में गोली लगी। आरोपी तीन जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड थे।
 

विज्ञापन
Two sharpshooters who opened fire at property dealer house were shot in legs during an encounter in delhi
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के आउटर जिले में स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार किए गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। घायल हालत में दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी तीन जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर की गई फायरिंग की वारदात में वांटेड थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ फायरिंग केस में थे वांटेड
दोनों शार्पशूटर बीते तीन जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई एक बड़ी वारदात में शामिल थे। बता दें इन आरोपियों ने वहां के एक नामी प्रॉपर्टी डीलर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसके बाद से ही हरियाणा और दिल्ली पुलिस इन आरोपियों की खोज में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने रंगदारी या दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इस वारदात में परिवार के किसी सदस्य को कोई हानि नहीं पहुंची थी, मगर परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
ये घटना तीन जुलाई की है, जब हरियाणा के बहादुरगढ़ के एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक से आकर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। कई राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से परिवार के लोग काफी दहशत में थे। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्स कर जांच शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने कारोबारी के घर के इर्द-गिर्द निगरानी भी बढ़ा दी। कुछ दिनों की मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली और पुलिस ने इस मामले में वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed