फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Pinjara Tod activist arrested again after bail

‘पिंजरा तोड़’ की देवांगना और नताशा को मिली जमानत, फौरन बाद फिर गिरफ्तार

Tue, 26 May 2020 06:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
Two Pinjara Tod activist arrested again after bail
नताशा नरवाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार पिंजरा तोड़’ संगठन की दो महिला कार्यकर्ताओं को रविवार को जमानत दे दी। हालांकि इसके फौरन बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड ले लिया।

विज्ञापन


कड़कड़डूमा जिला अदालत के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने देवांगना कलीता (30) और नताशा नरवाल (32) को जमानत देते हुए कहा कि युवतियों के खिलाफ लगाई गई सरकारी काम में बाधा पहुंचाने संबंधी धारा सही नहीं है। ये कार्यकर्ता सिर्फ एनआरसी और सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। यह जांच में सहयोग करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर हत्या मामले में पुलिस ने कोर्ट के समक्ष दावा किया कि देवांगना कलीता और नताशा नरवाल फरवरी 22-23 को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर सीएए विरोध प्रदर्शन आयोजित करने और रोड ब्लॉक करने वालों में शामिल थीं। इस दौरान जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर लगभग 500 लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ था जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं। इसके एक दिन बाद सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा हुई थी जिसमें कम से कम 52 लोग मारे गए और कई घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नताशा नरवाल और देवांगना कलीता जेएनयू की छात्राएं हैं। कलीता सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज में एमफिल, जबकि नरवाल सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज की पीएचडी की छात्रा है। दोनों पिंजरा तोड़ संगठन की संस्थापक सदस्य हैं। इन दोनों के खिलाफ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, जाफराबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा तीन मामलों में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed