फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two parties clash in property dispute

प्रॉपर्टी विवाद में भिड़े दो परिवार, किशोरी व युवती ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

Sun, 06 Jun 2021 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
two parties clash in property dispute
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली शास्त्री पार्क इलाके में प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों परिवार की महिलाओं ने एक दूसरे पर छेड़छाड़ के आरोप लगा दिए। दोनों ओर से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। साथ ही 17 वर्षीय किशोरी और 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवार शास्त्री पार्क के गढ़ी मेंडू गांव में रहते हैं। दोनों ही परिवार का एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार रात को दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली-गलौज करने लगा। 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पड़ोसियों ने उसके माता-पिता पर हमला कर दिया। उनसे मारपीट शुरू कर दी। किशोरी ने बीचबचाव किया तो एक युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

हमले में किशोरी के माता-पिता भी जख्मी हो गए। वहीं, दूसरे परिवार की 26 वर्षीय युवती ने इसी तरह की शिकायत दी है। हमले में युवती के परिवार के एक सदस्य के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसने अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हमले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed