फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two miscreants jumped from the roof to escape from the police, one died

पुलिस से बचने के लिए छत से कूदे दो बदमाश, एक की मौत

Mon, 09 Aug 2021 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants jumped from the roof to escape from the police, one died
नई दिल्ली। विजय विहार इलाके में किरायेदार से मकान खाली कराने आए सात हथियारबंद बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। इनमें दो बदमाशों ने छत से छलांग लगा दी। जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मौके से नाबालिग समेत दो अन्य बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों से पूछताछ के बाद मकान मालिक अतुल गोविल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 8 बजे विजय विहार निवासी रोजी ने पुलिस को फोन कर घर में बदमाशों के घुसने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाने से पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। सात हथियार बंद बदमाश छत पर थे। पुलिस जैसे ही छत पर पहुंची सभी आरोपी भागने लगे। पुलिस ने छत से मंजीत सिंह और नाबालिग बदमाश को तीन पिस्टल के साथ पकड़ लिया। पुलिस से बचने के लिए छत से कूदे बदमाश सौरव और अंकित बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस दोनों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

पीड़िता रोजी ने बताया कि अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ मकान में किराये पर रहती है। उसके मकान मालिक अतुल गोविल अशोक विहार में रहते हैं। आरोप है कि मकान मालिक मकान को खाली करवाना चाहता था। इसी लिए उसने बदमाशों को भेजा था, जो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर घर को खाली करवाना चाहते थे। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि सोनीपत निवासी नाबालिग बदमाश का जीजा नीतू दबोदिया गिरोह का बदमाश। बदमाश मकान मालिक के कहने पर वहां पहुंचे थे। इस खुलासा के बाद पुलिस ने देर रात मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed