फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two cases registered against woman who spread corona infection in Dilshad Garden

दिलशाद गार्डन में कोरोना संक्रमण फैलाने वाली महिला के खिलाफ दो मामले दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Two cases registered against woman who spread corona infection in Dilshad Garden
नई दिल्ली. दिलशाद गार्डन में कोरोना संक्रमण फैलाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। महिला इलाज के बाद अपनी दो बेटियों के साथ घर लौट आई है। महिल और उसके परिवार को फिलहाल क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है, लेकिन लेकिन स्वस्थ होकर घर लौटी महिला ने क्वारंटीन के नियम का उल्लंघन किया। गूगल लोकेशन की जांच करने पर वह दो बार घर से गायब पाई गई। पुलिस ने उसी आधार पर महिला के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। हालांकि महिला ने घर से बाहर निकलने की बात से इंकार किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला परिवार के साथ दिलशाद गार्डन के पॉकेट-एल में रहती है। महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद एल पॉकेट समेत तीन पॉकेट को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। अभी भी यह कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। बता दें कि महिला बीती दस मार्च को सउदी अरब से उमरा करके दिलशाद गार्डन पहुंची थी। 12 मार्च को उसकी तबीयत खराब हुई तो वह निजी क्लीनिक पहुंची। इस बीच 18 मार्च को उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। महिला की वजह से उसकी दोनों बेटियां, डॉक्टर व डॉक्टर की पत्नी व बेटी भी कोरोना संक्रमित हो गए। इस मामले के बाद कोरोना संक्रमितों की एक लंबी चेन बनी। अब महिला इलाज के बाद घर लौटी तो उसे क्वारंटी रहने के लिए कहा गया। रविवार और सोमवार को गूगल लोकेशन की जांच में महिला अपने घर से 322 और 417 मीटर दूर पाई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed