फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two arrested including a woman for selling stolen mobile parts

Delhi News: चोरी के मोबाइल के पार्ट्स बेचने वाले महिला समेत दो गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including a woman for selling stolen mobile parts
-आईफोन समेत 45 मोबाइल बरामद, फोन चोरी मामले की छानबीन में आरोपियों को दबोचा, महिला समेत दो की तलाश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला के आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल के पार्ट्स बेचने वाले गैंग की महिला समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से आईफोन समेत 45 मोबाइल और बड़ी मात्रा में कई आईफोन के टूटे हुए हिस्से बरामद किए हैं। पुलिस महिला और इनके एक साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया, 24 जून को आईपी इस्टेट थाना पुलिस को आईफोन झपटे जाने की शिकायत मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने लोकेशन के जरिए देव नगर स्थित मकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने महिला नवदीप कौर को पकड़ा। पुलिस ने उसके घर से छीने गए एप्पल आईफोन 15 के अलावा 44 अन्य मोबाइल फोन बरामद किए। जिसमें 43 एप्पल आईफोन, 1 सैमसंग फोल्ड मोबाइल फोन मिला। साथ ही पुलिस को घर से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन के पार्ट्स बरामद हुए।
विज्ञापन

नवदीप कौर ने बताया कि वह अपने साथियों संजीव कुमार और रमनदीप के साथ चोरी किए गए मोबाइल फोन को खरीदने और फिर फोन के पार्ट्स को निकालने के बाद उसे खुले बाजार में बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भटिंडा पंजाब निवासी रमनदीप भंगू को हिमाचल के नाहन से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएसी पास है नवदीप, रमनदीप 12वीं
पूछताछ में रमनदीप ने बताया कि नवदीप उसके गांव की रहने वाली है। 12वीं पास रमनदीप करोल बाग में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने लगा। जबकि बीएससी नवदीप बेहतर अवसरों की तलाश में थी। मोबाइल रिपेयर के धंधे में कम मुनाफे से रमनदीप काफी निराश था। इसी दौरान उसकी मुलाकात संजीव कुमार से हुई, जिसने उसे एक महिला ने मिलवाया। महिला चोरी का मोबाइल बेचती थी, जिससे चोरी का मोबाइल फोन खरीदकर वह उसके पार्ट्स को बेचने का काम करने लगा। रमनदीप ने बताया कि वह महिला से करोलबाग में चोरी के मोबाइल फोन खरीदता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि रमनदीप पर भटिंडा पंजाब में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने इनके कब्जे से 70 मोबाइल फोन बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed