{"_id":"615cb3d38ebc3e607647c85a","slug":"two-arrested-for-stealing-mobile-and-other-items-of-patient-and-his-relatives-from-safdarjung-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफदरजंग अस्पताल: मरीज के बगल में सोकर चुराते थे मोबाइल व अन्य सामान, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफदरजंग अस्पताल: मरीज के बगल में सोकर चुराते थे मोबाइल व अन्य सामान, दो गिरफ्तार
Wed, 06 Oct 2021 01:51 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:51 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मरीज के साथ जाकर सो जाते थे। इस दौरान से मरीज के सामान से उसका मोबाइल चुरा लेते थे। ये मरीज बनकर अस्पताल में जाते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफदरजंग एंक्लेव चौकी पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल से मरीज व उसके तीमारदारों के मोबाइल व अन्य सामान चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप कई सालों से वारदात कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 12 मोबाइल बरामद किए हैं और सफदरजंग अस्पताल में चोरी के सात केसों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार सफदरजंग अस्पताल में भर्ती मरीजों के कुछ तीमारदार सफदरजंग अस्पताल पुलिस चौकी में तीन अक्तूबर को आए थे। इन्होंने मोबाइल चोरी की शिकायत दी थीं। रायबरेली, यूपी निवासी धर्मराज ने दी शिकायत में कहा था कि सफदरजंग अस्पताल में वह किसी को देखने आया था। इस दौरान किसी ने उसका मोबाइल चुरा लिया। मामला दर्जकर सफदरजंग एंक्लेव थाना प्रभारी शैलेन्द्र तोमर की देखरेख में सफदरजंग पुलिस चौकी प्रभारी शुभेंदू शर्मा व एएसआई मुकेश चंद की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। तफ्तीश के बाद एसआई शुभेंदु शर्मा की टीम ने दो आरोपी संजय कैंप, चाणक्यपुरी निवासी पवन साहो व विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र 22 वर्ष है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह अभी तक कितनी वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
मरीज के साथ सो जाते थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मरीज के साथ जाकर सो जाते थे। इस दौरान से मरीज के सामान से उसका मोबाइल चुरा लेते थे। ये मरीज बनकर अस्पताल में जाते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये काफी वारदात कर चुके हैं।