फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tutor stabs student neck for money critically injured accused absconding

दिल्ली: ट्यूटर ने रुपयों के लिए मार दिया छात्र की गर्दन पर चाकू, गंभीर रूप से जख्मी, आरोपी फरार

Mon, 10 Jan 2022 08:23 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 08:23 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक चिराग अपने परिवार के साथ ब्रह्मपुरी, गली नंबर-6 में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। चिराग 12वीं कक्षा का छात्र है। चिराग करतार नगर इलाके में पंकज झा नामक युवक के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था।

विज्ञापन
Tutor stabs student neck for money critically injured accused absconding
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार शाम रुपयों की लेनदेन में एक ट्यूटर ने अपने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने 12वीं कक्षा के छात्र की गर्दन पर चाकू मार दिया। हमले में पीड़ित चिराग (18) बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में पीड़ित को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्यूटर पंकज झा (31) को गिरफ्तार कर लिया है। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चिराग अपने परिवार के साथ ब्रह्मपुरी, गली नंबर-6 में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। चिराग 12वीं कक्षा का छात्र है। चिराग करतार नगर इलाके में पंकज झा नामक युवक के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था। चिराग और पंकज में अच्छी दोस्ती हो गई थी। पंकज के कहने पर चिराग ने अपने एक अन्य दोस्त जितेश से उसे 15 हजार रुपये उधार दिलवा दिए। बार-बार कहने के बाद भी पंकज अब रुपये नहीं लौटा रहा था। 
विज्ञापन


रविवार शाम के समय चिराग ट्यूशन पढ़ने के लिए पंकज के पास पहुंचा। वहां उसने रुपयों को लेकर पंकज से बातचीत की तो वह झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान अचानक आरोपी ने चाकू निकालकर चिराग की गर्दन पर मार दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी चिराग को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने चिराग का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बाद में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed