फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President donald trump will be welcomed with the best flowers in India and abroad

देश-विदेश के बेहतरीन फूलों से होगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत

Mon, 24 Feb 2020 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
President donald trump will be welcomed with the best flowers in India and abroad
ट्रंप और मेलानिया - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के भारत दौरे के दौरान स्वागत की हर तरफ तैयारी की जा रही है। स्वागत में हर तरफ हरियाली और साफ सफाई के साथ दिल्ली की खूबसूरती को चार चांद लगाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के गार्डन और पार्कों में फूलों से दिल के आकार के गेट बनाए गए हैं। साथ ही स्वागत के लिए फ्लावर बोर्ड भी लगाए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए नई दिल्ली पालिका परिषद की अेार से राष्ट्रपति भवन को 4500 गमलों से सजाया जा रहा है। सभी गमलों में देश-विदेश के फूलों के पौधे लगे हैं।
विज्ञापन


इस अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए नेहरू पार्क, लोदी गार्डन, हैदराबाद हाउस सहित आसपास के तमाम इलाकों को 15-20 प्रजातियों के फूलों से सजाया जा रहा है। स्वागत के लिए जगह- जगह फूल और पौधे लगाए जा रहे हैं। दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप मुख्य तौर पर एनडीएमसी क्षेत्र से ही गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल में सैकड़ों लोग शामिल होंगे। इसको ध्यान में रखते हुए लोदी और नेहरू गार्डन को खूबसूरत रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। लोदी गार्डन में दिल के आकार के कई आकर्षक स्टैंड बनाए गए हैं। इसके अलावा अमेरिकी दूतावास को भी फूलों और पौधे से सजाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed