{"_id":"614c5c578ebc3e097d7e18ff","slug":"traffic-police-will-release-a-list-of-100-bad-drivers-who-regularly-violating-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 चालकों की लिस्ट होगी जारी, चार अपराधों के आधार पर पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 चालकों की लिस्ट होगी जारी, चार अपराधों के आधार पर पहचान
Thu, 23 Sep 2021 04:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 23 Sep 2021 04:22 PM IST
सार
ट्रैफिक विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंद्र ने कहा कि इसके पीछे का मकसद उन ड्राइवरों को यह बताना है कि उनका ड्राइविंग कौशल बहुत खराब है और उन्हें इसमें सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में यातायात की स्थिति को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 100 ऐसे चालकों की लिस्ट जारी करेगी, जिन्होंने लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
पहली बार इस तरह की लिस्ट तैयार कर रही पुलिस
अधिकारी के मुताबिक, यह पहला मौका है जब पुलिस इस तरह की सूची तैयार कर रही है। लिस्ट में जिन चालकों के नाम होंगे, उनकी पहचान चार अपराधों के आधार पर की जाएगी। रेड लाइट जंप, तेज गति, शराब पीकर गाड़ी चलाना और खतरनाक ड्राइविंग के आधार पर होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दिल्ली में जंगलराज : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, विरोध करने पर कपड़े फाड़े
विज्ञापन
ड्राइवर को जागरूक करने की जरूरत
ट्रैफिक विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंद्र ने कहा कि चालकों को जागरूक करने की जरूरत है। इसके पीछे का मकसद उन ड्राइवरों को यह बताना है कि उनका ड्राइविंग कौशल बहुत खराब है और उन्हें इसमें सुधार करने की आवश्यकता है।