{"_id":"5ee661958ebc3e42d643089d","slug":"traders-association-market-will-remain-open-ashram-news-noi517188486","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले रहेंगे दिल्ली के बाजार, व्यापारियों ने किया बंद से इनकार, कैट भी है तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले रहेंगे दिल्ली के बाजार, व्यापारियों ने किया बंद से इनकार, कैट भी है तैयार
Mon, 15 Jun 2020 04:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
1
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगने और बाजार बंद होने की आशंका को व्यापारियों ने अफवाह करार दिया है। व्यापारियों की संस्था ने साफ तौर पर कहा है कि दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन
बाजार बंद होने के अफवाहों के बीच व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की। इसमें 170 बड़ी व्यापारिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया। सीटीआई के अलावा कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भी कहा है कि दिल्ली के बाजार फिलहाल खुले रहेंगे।
विज्ञापन
सीटीआई के कन्वीनगर बृजेश गोयल व अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि 170 में से 157 व्यापारिक संगठनों का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं लेकिन बाजार और दुकानें खुली रहनी चाहिए । 13 संस्थाओं का सुझाव था कि बाजार बंद होने चाहिए।
विज्ञापन
कुछ एसोसिएशन का कहना था कि काफी मजदूर पहले ही अपने घर जा चुके है। अगर दुकानें दोबारा बंद हो गईं तो बाकी मजदूर भी चले जाएंगे। नेहरू प्लेस के व्यापारी महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि काम नहीं मिलने पर ज्यादा दिनों तक मजदूरों को रोक पाना संभव नहीं होगा।
लाजपत राय मार्केट के व्यापारी राजू नागपाल, कमला नगर के व्यापारी विमल खन्ना ने कहा कि एहतियात के साथ दुकानें खुलनी चाहिए। कैट के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि रविवार को 275 व्यापारी नेता वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इसमें निर्णय लिया गया कि फिलहाल बाजार खुले रहेंगे।
बैठक में चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, चावड़ी बाजार, नया बाजार, खारी बावली, सदर बाजार, कमला नगर, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, सरोजनी नगर, राजौरी गार्डन, गांधी नगर, खान मार्केट, शाहदरा, मायापुरी, लाजपत नगर, रोहिणी, पीतमपुरा, तिलक नगर, मालवीय नगर, ग्रीन पार्क, ग्रेटर कैलाश, चावड़ी बाजार, गांधी नगर, नया बाजार समेत कई व्यापारिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल भी बाजार खोले रखने के पक्ष में
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से दिल्ली के बाजार खोलने को लेकर व्यापारियों की राय ली। बैठक में दिल्ली के थोक व खुदरा व्यापारियों के 78 एसोसिएशन ने हिस्सा लिया। बैठक में व्यापारियों ने बेबाकी से अपनी राय रखी। 95 प्रतिशत व्यापारियों ने कहा कि व्यापार बंद करना कोई समस्या का समाधान नहीं है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण सिंहानिया ने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए हमें सरकारी दिशा-निर्देशों का मजबूती से पालन करना होगा। बाजार बंद करने से व्यापार पटरी से उतर जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के महासचिव राकेश कुमार यादव, प्रदीप गुप्ता, हेमंत गुप्ता, विजय प्रकाश जैन, परमजीत सिंह पम्मा समेत कई व्यापारियों ने शिरकत की।