फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Today is the last chance to apply for nursery admission

मिशन एडमिशन : नर्सरी दाखिले में आवेदन के लिए आज अंतिम मौका

Fri, 21 Jan 2022 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 04:54 AM IST
सार

1700 निजी स्कूलों में केजी, नर्सरी व पहली कक्षा में दाखिले का अवसर।

विज्ञापन
Today is the last chance to apply for nursery admission
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले के आवेदन के लिए 21 जनवरी अंतिम दिन है। अभी तक जिन अभिभावकों ने बच्चे के दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि, यदि अब चूंके तो पूरे एक साल का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया बीते माह शुरू की गई थी।

विज्ञापन


इसके तहत सात जनवरी तक आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई थी। लेकिन, कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आवेदन की तिथि को दो सप्ताह के लिए बढ़ाकर 21 जनवरी तय किया था। जानकारी यह भी है कि अब आगे आवेदन की तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा। 1700 निजी स्कूलों में केजी, नर्सरी व पहली कक्षा में दाखिले का अवसर है।
विज्ञापन


चार फरवरी को दाखिले की पहली सूचीः शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 24 जनवरी को निजी स्कूलों में 75 फ़ीसदी ओपन सीटों पर बच्चों के दाखिले को लेकर वेबसाइट पर विवरण को अपलोड कर दिया जाएगा। चार फरवरी को दाखिले की पहली सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि प्रतीक्षा सूची को भी जारी किया जाएगा। जिन छात्रों का नाम प्रतीक्षा सूची में होगा उन्हें बाद में दाखिला मिलने की संभावना है। वहीं, दाखिले की दूसरी सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी, जबकि 31 मार्च तक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इस बार दाखिले के लिए करीब ढाई लाख आवेदन आ चुके हैं।


फरवरी के दूसरे सप्ताह से ईडब्ल्यूएस दाखिले की प्रक्रिया
निजी स्कूलों में 75 फीसदी सीटों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 फीसदी सीटों के लिए अलग से दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना के मुताबिक, 25 फीसदी सीटों पर ईडब्ल्यूएस- डीजी श्रेणी के छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होने को लेकर संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed