{"_id":"6afca42e1caf34e8660ecfa9","slug":"delhi-police-asi-caught-red-handed-at-police-station-while-accepting-a-bribe-of-rs-70-000-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी पर दाग: थाने में रिश्वत के 70 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का एएसआई, रकम बरामद; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी पर दाग: थाने में रिश्वत के 70 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का एएसआई, रकम बरामद; जांच शुरू
Wed, 18 Nov 2026 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:30 AM IST
सार
आरोपी की पहचान रविंदर के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने थाने में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों को राहत दिलाने और गिरफ्तार नहीं करने के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भलस्वा डेयरी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविंदर के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने थाने में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों को राहत दिलाने और गिरफ्तार नहीं करने के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
सीबीआई के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि एएसआई दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के बाद एक लाख रुपये लेने पर सहमत हो गया था। यह रकम जांच में मदद करने के बदले मांगी गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह एक लाख रुपये की तय रिश्वत की पहली किस्त थी। सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
