दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह एक दो मंजिला पुराना और जर्जर मकान जमींदोज हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व दमकल विभाग को सूचना देने के बाद पड़ोसी बचाव में जुट गए। बाद में रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। मलबे से एक चार साल के बच्चे समेत कुल सात लोगों को निकाला गया।
दिल्ली में कैसे गिरा मकान?: हादसे के लिए ट्रेन जिम्मेदार! अब तक चार साल के बच्चे समेत दो की मौत; पांच घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:52 PM IST
सार
दिल्ली के शाहदरा जिले के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह 40 साल से अधिक पुराना दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में चार साल के देवांश और 35 वर्षीय पिंटू की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। मलबे से सात लोगों को निकाला गया। पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों ने राहत अभियान चलाया। मकान गिरने की वजह की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
