दिल्ली में सीएए लागू होते ही अलर्ट: सीलमपुर में अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च, ड्रोन से रखी जा रही नजर
केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून को लागू कर दिया है। सीएए लागू होने के बाद दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने सीलमपुर में फ्लैग मार्च किया। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सोमवार को नोटिफिकेशन जारी होने से पूर्व पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकालने के अलावा सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। कई जगह पुलिस ने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। मंगलवार की सुबह दिल्ली पुलिस और आरएएफ की टीम ने सीलमपुर में फ्लैग मार्च किया।
#WATCH | Delhi Police and RAF hold flag march in Delhi's Seelampur area following the implementation of CAA pic.twitter.com/rl9xpaEggt
— ANI (@ANI) March 12, 2024
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की जा रही है। अमन कमेटी की अब तक 29 बैठकें हो चुकी हैं, इसमें एक बैठक जिला स्तर हुई। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि सीएए को लेकर लोगों में गलत-फहमी को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
#WATCH | Delhi Police and RAF hold flag march in Delhi's Welcome area following the implementation of CAA pic.twitter.com/4utifM9MG9
— ANI (@ANI) March 12, 2024
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। हर थाने की पुलिस टीम को क्षेत्र के सभी बदमाशों व संदिग्ध लोगों की लिस्ट बनाकर उन पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस ने आम लोगों से बिल्कुल भी न घबराने की अपील की है। यदि किसी को कुछ भी गलत लगता है तो उसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है।