{"_id":"5edb1372b1af305cd96e80c9","slug":"thunderstorms-in-delhi-today-rain-in-central-india-next-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आज गरज के साथ चल सकती हैं धूलभरी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आज गरज के साथ चल सकती हैं धूलभरी हवाएं
Sat, 06 Jun 2020 12:06 PM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर मौसम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर में कई दिनों तक तेज गर्मी रहने के बाद अब मौसम में थोड़ी तबदीली आई है। यानी बीते दिनों बारिश का जो सिलसिला चला उससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भी गरज के साथ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 40 किमी तक हो सकती है। वहीं देश में मानसून की चाल अच्छी है और अगले हफ्ते मध्य व दक्षिण भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में कुछ चक्रवाती हलचल हो रही है जिससे मानसून को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती प्रसार वाला कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। अगले हफ्ते यह ओडिशा की ओर बढ़ेगा। यह चक्रवात का शुरुआती लक्षण है। हालांकि ऐसा तय नहीं है कि हर बार कम दबाव चक्रवात नहीं बनता।

Trending Videos
पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में भी होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ भू मध्य सागर से उठने वाला चक्रवाती प्रसार से पूर्वी यूपी और राजस्थान में अगले हफ्ते बारिश के आसार हैं।
देशभर में 9 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है
मौसम विभाग के मुताबिक एक जून को मानसून के दस्तक देने के बाद से देशभर में सामान्य से 9 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।

शुक्रवार को मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में भी 10 जून तक भीषण गर्मी की संभावना से इनकार किया है। आईएमडी ने कहा है कि इस साल उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य वर्षा होगी।
बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी के बाद बारिश का जो सिलसिला चला उसके बाद से ही तापमान में तो गिरावट आई ही है तभी से बारिश का माहौल भी लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दोपहर के बाद धूप खत्म हो गई और बादल छाए रहे। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हल्की हवाओं के बीच बारिश के भी आसार हैं।