फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three Nigerians arrested with heroin worth Rs 13 crore

दिल्ली: 13 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन नाइजीरियन व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 1300 ग्राम माल बरामद

Thu, 07 Oct 2021 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 07 Oct 2021 12:54 AM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि हेरोइन अफ्रीका से रूस होते हुए भारत लाई जाती है। भारतीय बंदरगाहों व क्रॉस बॉर्डर्स के माध्यम से तस्करी कर खुदरा विक्रेताओं को आपूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
Three Nigerians arrested with heroin worth Rs 13 crore
गिरफ्तार नाइजीरियन - फोटो : amar ujala

विस्तार

द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर नाइजीरिया के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से 1300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा हेरोइन बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले करीब साढ़े चार किलो केमिकल और उपकरण भी बरामद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरोह का सरगना बांग्लादेश होते हुए भारत में अवैध रूप से घुसा था और वर्ष 2019 में भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

विज्ञापन


द्वारका जिला डीसीपी शंकर चौधरी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ नाइजीरिया निवासी मादक पदार्थ सप्लाई कर रहे हैं। इसी एक अक्तूबर को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक हेरोइन की खेप लेकर आर एक्सटेंशन ब्लॉक, मोहन गार्डन आएंगे। पुलिस ने घेराबंदी कर नाइजीरिया निवासी हेनरी ओकोली (41) और उचेचुकु पीटर इग्बोनाजू (37) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। तीन दिन बाद आरोपियों से कॉल करा कर पुलिस ने उकाचुकु को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2019 में बांग्लादेश से घुसपैठ कर भारत आए थे।
विज्ञापन


अफ्रीका से रूस के रास्ते लाई जाती है हेरोइन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि हेरोइन अफ्रीका से रूस होते हुए भारत लाई जाती है। भारतीय बंदरगाहों व क्रॉस बॉर्डर्स के माध्यम से तस्करी कर खुदरा विक्रेताओं को आपूर्ति की जाती है। उकाचुकु ने पुलिस को बताया कि नाइजीरिया में रहने वाला स्टेनली चिमेइजएलासोनी हेरोइन की खेप भेजता था। वह हेरोइन का बड़ा सप्लायर है। उसके दिल्ली में कई ग्राहक हैं। वह वर्चुअल नंबरों के माध्यम से विक्रेताओं से बात करता था। अफ्रीका से हेरोइन रूस और वहां से बांग्लादेश व नेपाल के रास्ते लाई जाती थी। जबकि कई भारतीय बंदरगाहों तक भी इसकी सप्लाई की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed