{"_id":"6ac6722cb252d2bb030e3492","slug":"three-ndmc-initiatives-to-make-citizen-services-easier-ashram-news-c-340-1-del1011-158206-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: एनडीएमसी की तीन पहल से आसान होंगी नागरिक सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: एनडीएमसी की तीन पहल से आसान होंगी नागरिक सेवाएं
विज्ञापन
अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं, पेट का रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने नागरिक सेवाओं को आसान और जवाबदेह बनाने के लिए तीन नई पहल शुरू की हैं। अब जन्म-मृत्यु पंजीकरण, प्रमाणपत्र में संशोधन और बच्चे का नाम जोड़ने जैसी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा पालतू जानवरों के पंजीकरण, टीकाकरण और ओपीडी बुकिंग के लिए भी डिजिटल पोर्टल शुरू किया गया है। वहीं, सार्वजनिक सुविधाओं की निगरानी मजबूत करने के लिए एनडीएमसी क्षेत्र के 346 सार्वजनिक शौचालयों को वरिष्ठ अधिकारियों और परिषद सदस्यों ने गोद लिया है।
एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने बुधवार को पालिका केंद्र में इन योजनाओं का शुभारंभ किया। परिषद के मुताबिक, ऑनलाइन व्यवस्था से नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी। पोर्टल के जरिए घर पर हुए जन्म या मृत्यु का पंजीकरण, प्रमाणपत्र में सुधार, बच्चे का नाम जोड़ने और विलंबित पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
पेट सर्विस पोर्टल पर पालतू जानवरों का पंजीकरण, ओपीडी और टीकाकरण की बुकिंग के साथ डिजिटल टीकाकरण प्रमाणपत्र और स्वास्थ्य रिकॉर्ड की सुविधा मिलेगी। टीकाकरण की अगली तारीख के लिए रिमाइंडर और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
वहीं, 346 सार्वजनिक शौचालयों की जिम्मेदारी अधिकारियों और परिषद सदस्यों को दी गई है। वे नियमित निरीक्षण कर सफाई, पानी, सेनेटरी फिटिंग, कचरा उठाने और जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता की निगरानी करेंगे। एनडीएमसी का कहना है कि डिजिटल सेवाओं के साथ जमीनी निगरानी मजबूत करने से नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही दोनों बेहतर होंगी।