Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three arrested for providing bank accounts to cyber fraudsters

Delhi News: साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया करने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for providing bank accounts to cyber fraudsters
-आरोपियों में एक इंफ्लुएंसर भी शामिल, पुलिस ने लखनऊ से आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन


-फॉलोअर्स बढ़ाने की चाहत में साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेच रहे थे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऐसे इंटर-स्टेट साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें एक इंफ्लुएंसर साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने लखनऊ से तीन आरोपियों आलोक कुमार, आदित्य शुक्ला और हुकुम सिंह रावत उर्फ अनुज को गिरफ्तार किया है।




डीसीपी निधिन वाल्सन के मुताबिक, साइबर थाना ने दो अलग-अलग ऑनलाइन ठगी मामलों की जांच के दौरान इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि आरोपी वर्क फ्रॉम होम स्कीम और फेक आर्मी ऑफिसर जैसे झांसे देकर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाले गिरोह के लिए फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बताने वाला हुकुम सिंह रावत के एक लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को 4–5 प्रतिशत कमीशन पर बेचता था। उसकी महत्वाकांक्षा थी कि इस कमाई से वह सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि हासिल कर सके। जांच के दौरान पुलिस को कई बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। यह भी पता चला है कि यह गिरोह देशभर में सक्रिय साइबर नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जो एक संगठित तरीके से बैंक म्यूल्स तैयार कर ठगी का पैसा अलग-अलग खातों में घुमाता है। डीसीपी वाल्सन ने बताया कि यह गिरोह युवाओं को सोशल मीडिया, फ्रीलांसिंग और ऑनलाइन इनकम के झांसे में फंसाकर उनकी पहचान का इस्तेमाल करता था। अब पुलिस इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों और इन खातों से लाभ पाने वालों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed