फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   thieves fired on the people chasing them

भीड़ ने पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने चला दी गोली, एक घायल

Wed, 16 Dec 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
thieves fired on the people chasing them
नई दिल्ली। मंडावली इलाके में तीन बदमाश एक बुजुर्ग महिला के घर चोरी के इरादे से घुस गए। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी बदमाशों के पीछे भागे। तीनों बदमाश बाइक लेकर वहां से भागने लगे। इस दौरान बाइक फिसलने से बदमाश गिर गए। पकड़े जाने के डर से एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर भीड़ पर गोली चला दी।
विज्ञापन

गोली लगने से दीपक (33) जख्मी हो गया। दीपक को एलबीएस अश्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश मौके पर अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। बाइक कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी (65) परिवार के साथ गली नंबर-11, मंडावली में रहती हैं। मकान की पहली मंजिल पर वह खुद और दूसरी मंजिल पर बेटा-बहू रहते हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह अपने कमरे पर ताला डालकर ऊपर बहू के पास चली गई। वापस आने पर उन्होंने देखा कि तीन युवकों ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी देवी ने शोर मचाया तो बदमाश भागने लगे। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी जब बदमाशों के पीछे भागे तो बदमाश बाइक लेकर भागने लगे, लेकिन उनकी बाइक कीचड़ में फिसल गई। एक बदमाश ने भीड़ की ओर गोली चलाई तो गोली दीपक को जा लगी। दीपक मुन्नी देवी का पड़ोसी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed